Search

 
 
 

धनबाद: बदमाशों ने व्यवसाई के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

 
Dhanbad: जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के पुराने कार्यालय परिसर में शनिवार देर रात दो दर्जन बदमाशों के द्वारा रंगदारी को लेकर व्यवसाई राहुल सिंह और उसके कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर रविवार को बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है. घायल राहुल सिंह का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है. वहीं मारपीट की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
आवेदन में बताया कि उनसे रंगदारी स्वरूप एक लाख रुपये का चंदा मांगा गया था. जिसे नहीं देने पर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. साथ ही आवेदन में बताया है कि शनिवार की देर रात वे लोग नगर निगम कार्यालय के पुराने परिसर में खाना खा रहे थे. उसी दौरान दो दर्जन लोग जबरन परिसर में घुस आए. जहां हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे के रड से उन्हें और कर्मियों को बुरी तरह मारा-पीटा. साथ ही गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. घटना के दौरान हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंचने लगे, तो हमलावर वहां से फरार हो गए. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/fourth-madrasa-demolished-in-assam-allegations-of-running-anti-national-activities/">असम

में चौथा मदरसा ढहाया गया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मदरसे को जमींदोज कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही