Search

 
 
 

धनबादः लापता छात्र सकुशल पहुंचा घर, नाराज होकर चला गया था

मां रागिनी देवी ने बताया कि प्रतीक मुर्गी का बच्चा खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज होकर घर से निकल गया था. प्रतीक ने बताया कि वह पैदल चलकर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन पकड़कर देवघर चला गया. फिर दूसरी ट्रेन से वापस धनबाद लौट आया.
 

Dhanbad : झरिया क्षेत्र से लापता हुआ 11 वर्षीय छात्र प्रतीक कुमार गुरुवार की सुबह सकुशल मिल गया. उसे धनबाद रेलवे स्टेशन पर मोहल्ले के ही युवक भीम कुमार ने देखा और पहचान कर उसे उसके घर पहुंचाया. बच्चे के सुरक्षित घर लौटने के बाद परिवार व मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली.


जानकारी के अनुसार, झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर बाल भारती निवासी स्वर्गीय राकेश कुमार का पुत्र प्रतीक कुमार बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था. वह टाटा डीएवी स्कूल में कक्षा 5वीं का छात्र है. बच्चे के अचानक गायब हो जाने से अनहोनी की आशंका में परिवार में हड़कंप मच गया था.

https://lagatar.in/politics-over-domestic-gas-shortage-and-rising-prices


बच्चे की मां रागिनी देवी ने जोड़ापोखर थाना में लिखित शिकायत देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी. स्थानीय लोग भी बच्चे की तलाश में जुटे थे. इसी बीच गुरुवार की सुबह मोहल्ले के ही भीम कुमार अपनी बहन को लेने के लिए धनबाद रेलवे स्टेशन गए थे. ट्रेन छूट जाने के कारण वह वापस लौट रहे थे. तभी उनकी नजर स्टेशन पर अकेले बैठे प्रतीक पर पड़ी. उसे अपने साथ लेकर सीधे उसके घर पहुंचा दिया.

 
इस संबंध में मां रागिनी देवी ने बताया कि प्रतीक मुर्गी का बच्चा खरीदने के लिए पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज होकर घर से निकल गया था. प्रतीक ने बताया कि वह पैदल चलकर धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन पकड़कर देवघर चला गया. फिर दूसरी ट्रेन से वापस धनबाद लौट आया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही