Search

 
 
 

धनबाद : विधयक पूर्णिमा सिंह ने विस में उठाया झरिया में बिजली संकट का मुद्दा

 
Dhanbad : झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 4 अगस्त को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान झरिया में बिजली संकट का मुद्दा उठाया. साथ ही निगम क्षेत्र में के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत भी की. कहा कि झरिया विधानसभा के वार्डो में वर्षो पुराने बने स्विच रूम में तकनीकी खराबी, जर्जर तार और पोल के कारण पूरे इलाके में लंबे समस बिजली की समस्या है. लोग इससे आजिज आ चुके हैं. बार-बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधकारी इस पर ध्यान नें दे रहे हैँ. लोग लगातार बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. जर्जर तारों की वजह से हमेशा हादसे की आशंका रहती है. इन्हें जल्द बदला जाए. विधायक ने कहा कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले किसानों और रैयतों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, भूमि संरक्षण योजना, कृषि ऋण और बीज ,खाद आदि की सुविधा से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने सरकार से दोनों मुद्दों के समाधान के लिए उचित कदम उठाने की मांग की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-freedom-from-sins-of-infinite-births-by-listening-to-shrimad-bhagwat-katha-krishnapriya-ji/">धनबाद

: श्रीमद्भागवत कथा सुनने से अनंत जन्मों के पापों से मुक्ति- कृष्णप्रिया जी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही