Search

 
 
 

धनबाद : जनसमस्याओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने की DC से मुलाकात

जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह बुधवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े कई गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की.
 
  • निजी स्कूलों की मनमानी, बिजली-पानी और ट्रैफिक जाम पर उठाए सवाल

Dhanbad : जिले में बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह बुधवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने आम जनता से जुड़े कई गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की.

 

मुलाकात के दौरान सबसे अहम मुद्दा निजी विद्यालयों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर की जा रही कथित मनमानी और अभिभावकों के आर्थिक शोषण का रहा. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि हर वर्ष स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों पर अनावश्यक शुल्क का दबाव बनाया जाता है जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है. उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

 

इसके अलावा उन्होंने धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में गहराती पेयजल संकट और लगातार बनी बिजली समस्या को भी गंभीर बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बीच इन मूलभूत सुविधाओं की कमी से आम लोग काफी परेशान हैं. उन्होंने संबंधित विभागों को सक्रिय कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने की मांग रखी. विधायक ने झरिया के डेनोबिली मोड़ के पास लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया.

 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आमजन, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया.

 

उपायुक्त आदित्य रंजन ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े इन मामलों में जल्द ही ठोस पहल की जाएगी ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही