Search

 
 
 

धनबाद :  मुथुट डाका कांड में मारे गए शुभम का शव लेने को मां तैयार, पिता ने किया था इनकार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुथुट डकैती कांड में मारे गए भूली के शुभम सिंह के पिता ने पहले शव लेने से मना कर दिया था. परंतु बुधवार 7 सितंबर को मां और परिवार के लोगों ने शव की मांग की. मां पोस्टमार्टम हाउस में प्रतीक्षा करती रही. उन्होंने कहा कि पिता नर्वस हो गए थे. इसीलिए शव नहीं लेने की बात कह दी. कहा कि वह शव ले जाना चाहती हैं. उन्होंने रोते हुए पुलिस पर भड़ास भी निकाली. कहा कि उनका बेटा अपराधी था तो पुलिस ने गोली मार दी. सभी 5 अपराधी को भी मार देना चाहिए था. उनको क्यों नहीं मारा. कहा कि उनका बेटा एनडीए की तैयारी के लिए गया था. पता नहीं कैसे गलत लोगों के चंगुल में फंस गया. वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने फिलहाल शव देने से मना कर दिया है. पुलिस का कहना है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही शव दिया जाएगा. वरीय पुलिस अधिकारी की ओर से फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. डकैती कांड में मारा गया शुभम भूली बी ब्लॉक का रहने वाला था. उसके पिता विश्वजीत सिंह कतरास के आउट सोर्सिंग कम्पनी में वोल्वो के चालक हैं. दादा रामचंद्र सिंह रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी थे. उनके नाम पर भूली में क्वार्टर मिला है. शुभम की दो छोटी बहनें हैं, जिनसे राखी बंधवाने वह घर आया था. पुलिस ने पिता विश्वजीत सिंह को जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा तो पुणे में एनडीए की तैयारी के लिए गया है. बाद में फोटो दिखाया गया तो उन्होंने पहचाना. डकैती में मारे जाने की जानकारी पर उन्होंने शव लेने से मना कर दिया था. अब उसकी मां शव लेने की बात कह रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-stop-swarnrekha-express-at-pathardih-station-run-pooja-special-train-ragini-singh/">धनबाद:

स्वर्णरेखा एक्सप्रेस पाथरडीह स्टेशन पर रोकें, पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएं: रागिनी सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही