Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की उपमुखिया चुनी गईं मौसमी घोष

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-former-zip-member-santosh-mahto-has-spread-the-empire-of-fraud-on-the-strength-of-his-influence/">(Dhanbad)

जिले की एग्यारकुंड उत्‍तर पंचायत की उपमुखिया मौसमी घोष चुनी गई हैं. अंचलाधिकारी अमृता कुमारी की मौजूदगी में 16 जून को उपमुखिया पद पर हुए चुनाव में उन्‍होंने 5 मत हासि‍ल कर जीत दर्ज की. उपमुखिया के लिए तीन उम्‍मीदवारों मैनेजर यादव, सुधा गोराई व मौसमी घोष ने नामांकन दाखिल किया था. वोटिंग में मौसमी घोष को 5 मत, सुधा गिराई को 2 और मैनेजर यादव को 2 मत मिले. 2 मत रिजेक्ट कर दिए गए. इसके बाद सीओ ने मौसमी घोष को उपमुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र सौंपा. सदस्यों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इससे पहले एग्यारकुंड उत्तर पंचायत की नवनिर्वाचि‍त मुखिया व वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया. सीओ अमृता कुमारी ने सबसे पहले नव निर्वाचित मुखिया काकुली मुखर्जी को शपथ दिलवाई. इसके बाद एआरओ अरुण सिंह ने सभी वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई. सीओ ने नई मुखिया व वार्ड सदस्‍यों को शुभकामनाएं दीं. सभी को बेहतर तालमेल बैठाकर पंचायत व गांवों के विकास में योगदान देने को कहा. समारोह में मुखिया काकुली मुखर्जी, पंचायत सचिव भीमपदो रोहिदास, वार्ड सदस्यों में बोटे कृष्ण माल, चाइना गोराई, कल्याणी मुची, देव दुलाल दास, मैनेजर यादव, सुष्मिता हेम्ब्रम, लक्ष्मी बाउरी, रवीन्द्र राय, सुधा गोराई, मौशमी घोष, उषा बाउरी समेत अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/if-you-want-to-do-construction-work-on-your-land-in-dhanbad-district-then-you-will-have-to-pay-extortion/">धनबाद

जिले में अपनी जमीन पर भी निर्माण कार्य करना है तो देनी होगी रंगदारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही