Search

 
 
 

धनबाद निगम चुनाव : वार्ड 27 में पार्षद समर्थकों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 27 में मतदान के दौरान दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. घटना बूथ संख्या 06, 110, 111 और 112 पर हुई, जहां प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थक आमने-सामने आ गए.
 

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 27 में मतदान के दौरान दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. घटना बूथ संख्या 06, 110, 111 और 112 पर हुई, जहां प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थक आमने-सामने आ गए. 

 

बताया जाता है कि पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के समर्थकों को को बूथ परिसर से हटाया और माहौल शांत कराया. इस झड़प के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ. हालांकि बाद में मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दी गई. 

पुष्पा देवी के पति संजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पिंकी उर्मिला देवी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में कार्यरत हैं और मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं. 

 

उन्होंने यह भी कहा कि उनके सहयोगी रमेश कुमार सिंह को प्रमोद कुमार यादव ने कॉलर पकड़कर बूथ से बाहर निकाल दिया. संजय कुमार सिंह का दावा है कि उनके समर्थक सड़क के बाहर खड़े थे, इसके बावजूद उन पर हमला किया गया. 

 

दूसरी ओर, पिंकी उर्मिला देवी के अभिकर्ता प्रमोद कुमार यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि संजय कुमार सिंह बाहरी लोगों को लाकर मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे.  इसी कारण उन्हें रोका गया, जिसके बाद विवाद बढ़ा और हाथापाई हुई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही