Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : तेतुलमारी में दो वाहनों के बीच टक्कर, 6 लोग घायल समेत तीन खबरें

 
Tetulmari : धनबाद-कांको मठ आठ लेन मार्ग पर तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के समीप गुरुवार की देर शाम दो वाहनों के बीच टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. बताया जाता है कि स्विफ्ट कार कांको की ओर से आ रही थी. चालक ने अचानक झरिया जाने के लिए शक्ति चौक के समीप कार को मोड़ लिया. तभी धनबाद की ओर से आ रही रेनोल्ट कार उससे टकरा गई. दुर्घटना में रेनोल्ट कार में बैठे पंकज कुमार, पूनम देवी, रिंकी देवी व तीन बच्चे सहित चालक अभिनाष मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं स्विफ्ट कार का चालक शाहनवाज अंसारी व उसमें बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई.

लोदना में ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर कई घरों पर गिरे, बच्ची घायल

[caption id="attachment_835178" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/blasting-new-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त घर की एसबेस्टस शीट[/caption] Jharia : लोदना आठ नंबर के समीप कोल परियोजना में गुरुवार को दोपहर बाद हुई ब्लास्टिंग में पत्थर के टुकड़े उड़कर आसपास के कई घरों पर जा गिरे. घटना में बीसीसीएल कर्मी अख्तर की 18 वर्षीय पुत्री मुस्कान घायल हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे धनबाद के नीजी अस्पताल में ले जाया गया. लोगों ने बताया कि लोदना आठ नम्बर के समीप आउटसोर्सिंग परियोजना चल रही है. उसके अगल- बगल बीसीसीएल के आवास हैं. बीसीसीएल कर्मी की बेटी मुस्कान अपने आवास के बरामदे में खाना बना रही थी. तभी पत्थर का टुकड़ा उड़कर कर्कट को तोड़ते हुए घर में गिरा. मुस्कान के पैर में गहरी चोट लगी है.घटनाक  बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगो में प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त है । लोगों का कहना है कि प्रबंधन लोगों को पहले विस्थापन करे उसके बाद हेवी ब्लास्टिंग करे. लोदना कोलियरी के पीओ एके पांडेय ने कहा कि ब्लास्टिंग से पत्थर उड़कर नहीं गिरा है और न ही किसी को चोट लगी है. झूठा आरोप लगाया जा रहा है.

गोविंदपुर में टैंकर के धक्के से नेताजी सुभाष की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Govindpur : गोविंदपुर में जीटी रोड सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को गुरुवार की एक टैंकर ने धक्का मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, राजा दास, सुरेश भगत समेत आसपास के लोग जुट गए और प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले टैंकर को पकड़ लिया. इसके पहले भी वाहनों के धक्के से कई बार प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो चुकी है. इससे लोगों में आक्रोश है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-found-guilty/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही