Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : एग्यारकुंड में 1.28 लाख का बिजली तार काट ले गए चोर समेत 2 खबरें

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड की जामबोनी बस्ती में शुक्रवार की रात चोरों ने 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से करीब एक लाख 28 हजार रुपये का तार काट लिया. पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस संबंध में बिजली विभाग के जेई आलोक कुजूर ने गलफरबाड़ी ओपी में शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, एक अन्य घटना में मैथन की रांची कॉलोनी के मिनी मार्केट स्थित संदीप अग्रवाल की किराना दुकान से नकदी सहित करीब 25 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी हो गई. बिजली विभाग के जेई ने बताया कि जामबोनी बस्ती में नया पोल व तार लगाया गया था. उक्त पोल से मात्र एक ही घर में बिजली का कनेक्शन दिया गया है. बाकी लोगों को पुराने पोल से कनेक्शन है, जिसके कारण गांव के लोग बिजली से प्रभावित नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, रांची कॉलोनी के मिनी मार्केट में हुई चोरी में दुकान मालिक संदीप अग्रवाल ने मैथन ओपी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि चोरों ने शुक्रवार की रात किराना दुकान की छत तोड़कर 20 हजार रुपये नकद व अन्य सामान मिलाकर कुल 25 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है.

हरिहरपुर तेजाब हमला कांड में 5 पर प्राथमिकी 

Gomoh : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम इलाके के  लालूडीह  रोड पर बुधवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में मारपीट हुई थी. एक पक्ष के लागों ने दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला कर दिया था, जिसमें छह लोग जख्मी हुए थे. इस घटना में हरिहरपुर थाना पुलिस ने विनोद महतो की घायल पत्नी गीता देवी के बयान पर लव नारायण स्वर्णकार, गोपाल सोनी, रीता गुप्ता व दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में गीता देवी ने कहा है कि उसके परिवार के लोग चारदीवारी का निर्माण करा रहे थे. तभी लव नारायण स्वर्णकार, गोपाल स्वर्णकार, रीता गुप्ता आने दो महिलाओं ने पहुंचकर दीवार ध्वस्त करने लगे. गीता देवी के पति विनोद महतो ने इसका विरोध किया, तो उनलोगों ने तेजाब से हमला कर दिया, वह, उसका पति, दो बेटियां व दो अन्य लोग जख्मी हो गए थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhullu-mahato-is-charging-rs-1800-per-ton-as-extortion-money-in-coal-business-saryu-rai/">धनबाद

: कोयला कारोबार में ढुल्लू महतो वसूल रहे प्रतिटन 1800 रुपये रंगदारी- सरयू राय 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही