Search

 
 
 

धनबाद : गृह रक्षकों के नव नामांकन प्रक्रिया में तेजी, डीसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

जिले में गृह रक्षकों (होमगार्ड) के नव नामांकन की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह समिति अध्यक्ष आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई.
 

Dhanbad : जिले में गृह रक्षकों (होमगार्ड) के नव नामांकन की प्रक्रिया को लेकर गुरुवार को उपायुक्त सह समिति अध्यक्ष आदित्य रंजन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई.

 

बैठक में नव नामांकन हेतु प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान नियुक्ति संबंधी रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई. उपायुक्त ने कहा कि जिन आवेदनों में त्रुटि या अपूर्ण जानकारी पाई गई है उनकी सूची प्रकाशित कर दावा-आपत्ति प्राप्त की जाए, ताकि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जा सके.

 

इस दौरान समिति के द्वारा सर्वसम्मति से वैसे आवेदन जिसमें त्रुटी रह गई है उनकी सूची प्रकाशित करते हुए दावा आपत्ति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गृहरक्षकों के नव नामांकन की प्रक्रिया अति शीघ्र पूर्ण करने के लिए कार्य योजना बनाई गई.

 

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) हेमा प्रसाद, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) दीपक दुबे, होमगार्ड डीएसपी सूर्यकांत कुमार, और डीआईओ सुनीता तुलस्यान समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही