Search

 
 
 

धनबाद : कांग्रेस की कार्यसमिति बैठक में नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

शहर के ब्लेसिंग हॉल पॉलिटेक्निक रोड, बेकरबांध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई .कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी धनबाद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण कर की गई.
 
  • संगठन मजबूती पर जोर

Dhanbad  : शहर के ब्लेसिंग हॉल पॉलिटेक्निक रोड, बेकरबांध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई .कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी धनबाद के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण कर की गई.

 

इसके बाद विधिवत रूप से बैठक का शुभारंभ हुआ और उपस्थित अतिथियों और प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया.बैठक के दौरान नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया. 

 

सभी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. शपथ ग्रहण के बाद सभी को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

 

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मदन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, विशेष आमंत्रित सदस्य राम गोपाल भवानिया सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. 

 

सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया.अपने संबोधन में संतोष कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है .उन्होंने बूथ, प्रखंड और जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया.उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन और जनसंपर्क अभियान चलाएगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

यही नहीं बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को जिला कांग्रेस कमेटी की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी जबकि हर महीने की 10 तारीख को प्रखंड एवं नगर स्तर पर बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. महिला प्रतिनिधियों में बिलकिस खानम, निशा सिंह और मीना देवी की विशेष उपस्थिति रही.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही