Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया : लोन दिलाने का झांसा देकर 56 महिलाओं से 46 लाख की ठगी, दंपती रफूचक्कर

Bokaro :  गोमिया प्रखंड के सुदूरवती चुट्टे पंचायत स्थित चुट्टे गांव में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. गांव के ही एक दंपती पर 56 महिलाओं के नाम पर करीब 46 लाख रुपये का लोन निकलवाकर राशि हड़पने का आरोप है. घटना के बाद आरोपी दंपती फरार बताए जा रहे हैं.

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी जीरू कुमारी और उसके पति अजय कुमार ठाकुर ने ग्रामीण महिलाओं को कम ब्याज पर आसान लोन दिलाने का भरोसा दिया. बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे जरूरतों का हवाला देकर उन्होंने महिलाओं से आधार कार्ड, बैंक डिटेल्स सहित जरूरी दस्तावेज ले लिए.

 

इसके बाद अलग-अलग माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर लोन स्वीकृत (अप्रूव) करा ली. आरोप है कि लोन की राशि जैसे ही महिलाओं के खातों में आई, दंपती ने सिविल स्कोर सुधारने और भविष्य में अधिक लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए. अधिकांश महिलाओं के नाम पर दो से तीन लोन लिए गए हैं.

 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शुरुआत में अपने घर को ही ऑफिस बनाकर कुछ महिलाओं को छोटे लोन दिलाए, जिससे उनमें विश्वास कायम हो गया. बाद में बड़े स्तर पर लोन पास कराकर पूरी राशि अपने खाते में मंगवा ली. 23 फरवरी को दोनों अचानक गांव से फरार हो गए. 

 

दंपती के गायब होने के बाद माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंट अब पीड़ित महिलाओं से किस्त वसूली के लिए दबाव बना रहे हैं. महिलाओं का आरोप है कि एजेंट घर-घर जाकर गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं.

 

मामले में हेमिया देवी, रीना देवी, मुनवा देवी, लीलावती देवी और गिरिजा देवी समेत अन्य पीड़ितों ने चतरोचट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कांड संख्या 17/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बैंक खातों और लोकेशन का पता लगाया जा रहा है.

 

पुलिस ने कसमार थाना क्षेत्र में आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार हो गए. मौके से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में करीब 20 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है.

 

हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है. जांच पूरी होने पर ठगी की वास्तविक राशि बढ़ सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही