Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी में नवविवाहिता ने लगाई फांसी

 
Sindri : सिंदरी के आरएमफोर 755-56 निवासी टोटो चालक चंदन कुमार की नवविवाहित पत्नी सलोनी देवी ने रविवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. चंदन और सलोनी की शादी 3 जून 2023 को नालंदा जिले के कैला गांव में हुई थी. पति चंदन कुमार ने बताया कि पिता कपिलदेव प्रसाद और उसकी बड़ी भाभी और उनके बच्चे सुबह में पश्चिम बंगाल के जयचंडी पहाड़ तीर्थाटन के लिए गए थे. पत्नी को खाना बनाकर रखने कहकर वह तीर्थाटन करने गए लोगों को वापस घर लाने के लिए टोटो लेकर दोपहर करीब दो बजे घर से निकला था. वापस लौटा, तो घर अंदर से बंद मिला. खिड़की से झांककर देखा, तो सलोनी एफसीआई आवास के बाहर बने एक्सटेंशन कमरे में छत पर लगे पाइप के सहारे फंदे पर झूल रही थी. उसने पिछले दरवाजे से घर में घुसकर सलोनी को फंदे से उतारा. उसका शरीर शिथिल हो गया था. उसकी सूचना पर बलियापुर थाना के एएसआई अयोध्या सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़तला की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. घटना की सूचना सलोनी के मायकेवालों को दे दी गई है. उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-fight-between-two-parties-over-dropping-of-bricks-in-tisri-one-injured/">गिरिडीह

: तिसरी में ईंट गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही