Search

 
 
 

Dhanbad News : त्योहार से पहले धनबाद में 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त, 3 धराए

Dhanbad News: फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने धनबाद पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की. विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से पनीर लाकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर जमा किया जा रहा है.
 
छापेमारी करने पहुंची टीम.

Dhanbad News : धनबाद जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों पर बाजार में पनीर की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना पर शहर में एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 1400 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने धनबाद पुलिस लाइन के समीप और कार्मिक नगर समेत चार स्थानों पर छापेमारी की. विभाग को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्य से पनीर लाकर शहर के विभिन्न ठिकानों पर जमा किया जा रहा है. इसके बाद टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए घरों में स्टॉक किए गए पनीर को जब्त किया.


घरों में जमा था पनीर का स्टॉक, गुणवत्ता पर संदेह

छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में पनीर बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह जताया गया है. हालांकि पनीर में किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें किस तरह के रासायनिक पदार्थ की मिलावट हुई है इसकी पुष्टि प्रयोगशाला में जांच के बाद ही हो सकेगी.

 

Uploaded Image

जब्त पनीर


कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों और जब्त पनीर को धनबाद थाना भेज दिया गया है. विभाग मामले की जांच कर रहा है.जांच रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

त्योहारों में आपकी थाली तक पहुंच सकता है मिलावटी सामान

त्योहारों के दौरान मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के साथ उनकी गुणवत्ता पर निगरानी भी जरूरी हो जाती है. इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के संदेह में जांच अभियान तेज किया है. धनबाद में एक साथ चार ठिकानों से 1400 किलो संदिग्ध पनीर की बरामदगी ने खाद्य पदार्थों की आपूर्ति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही