Search

 
 
 

Dhanbad News : 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास पैकेज से संतुष्ट, बेलगड़िया में शिफ्ट होने को तैयार

Dhanbad News : धनबाद जिले के केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती व मुस्लिम बस्ती के 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास योजना से संतुष्ट होकर बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट होने के लिए तैयार हो गए हैं.
 
विस्थापितों से बात करते अधिकारी.

Dhanbad News : धनबाद जिले के केंदुआडीह स्थित राजपूत बस्ती व मुस्लिम बस्ती के 170 विस्थापित परिवार पुनर्वास योजना से संतुष्ट होकर बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट होने के लिए तैयार हो गए हैं. बुधवार को केंदुआडीह वीटीसी में आयोजित बैठक में जेआरडीए और बीसीसीएल के अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों के साथ पुनर्वास योजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने के लिए पुनर्वास पैकेज की जानकारी दी गई. योजना के तहत प्रत्येक विस्थापित परिवार को बेलगड़िया टाउनशिप में दो क्वार्टर आवंटित किए जाएंगे. शिफ्टिंग के दौरान परिवारों को तत्काल 50 हजार रुपये शिफ्टिंग भत्ता, 50 हजार रुपये किराया भत्ता और 50 हजार रुपये आजीविका सहायता यानी कुल 1.50 लाख रुपये दिए जाएंगे.उन्होंने बताया कि पुनर्वास के छह महीने पूरे होने के बाद एक लाख रुपये की शेष राशि का भुगतान किया जाएगा. इस तरह प्रत्येक परिवार को कुल 2.50 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी.


बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेलगड़िया टाउनशिप में मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान जैसी धार्मिक एवं सामाजिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी.अधिकारियों ने बताया कि टाउनशिप में वर्तमान में एक मस्जिद पहले से मौजूद है. वहीं ग्रामीणों की मांग पर अतिरिक्त मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान के निर्माण के प्रस्ताव पर जेआरडीए की ओर से सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा.अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन और पुनर्वास पैकेज की शर्तों पर ग्रामीणों ने संतोष जताया. 


इसके बाद सभी प्रभावित परिवार बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट होने के लिए राजी हो गए.बैठक में बीसीसीएल पुटकी-बलिहारी के सीनियर मैनेजर सतीश कुमार गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर (आर एंड आर) पावन वत्स समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही