Search

 
 
 

Dhanbad News : नशे में धुत 2 युवकों ने ट्रैफिक पुलिस से की बदसलूकी, जेल भेजे गए

धनबाद सदर थाना गेट के समीप गुरुवार देर रात वाहन जांच अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस के साथ दो युवकों ने धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
 
.युवकों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी करना दो युवकों को भारी पड़ गया. धनबाद सदर थाना गेट के समीप गुरुवार देर रात वाहन जांच अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस के साथ दो युवकों ने धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया. युवकों पर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने व राजनीतिक पहुंच की धौंस दिखाकर वर्दी उतरवाने तक की धमकी देने का आरोप भी लगा है.पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात ट्रैफिक पुलिस की टीम धनबाद थाना गेट के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक ब्रेजा कार को रोककर जांच की गई. कार पर सवार दो युवक शराब के नशे में पाए गए. पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में चालान और जुर्माना भरने की बात कही. इस पर दोनों युवक भड़क गए.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों ने जांच का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और एक जवान की वर्दी भी फाड़ दी. इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.


बताया जा रहा है कि युवकों ने खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाने की कोशिश की. उन्होंने कथित तौर पर वर्दी उतरवाने तक की धमकी दी जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले गई. आरोपियों की पहचान अनिमेष सिंह राजपूत और बिपुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार बिपुल कुमार एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि अनिमेष सिंह होटल व्यवसाय से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही