Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News :  गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर की कुर्की-जप्ती, बैंक मोड़ व भूली पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शुक्रवार को भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास की कुर्की-जप्ती की. बैंक मोड़ थाना व भूली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. पूरी प्रक्रिया धनबाद कोर्ट के आदेश के आलोक में संपन्न कराई गई.
Advertisement
Advertisement
प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती करती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के वासेपुर स्थित आवास की कुर्की-जप्ती की. बैंक मोड़ थाना व भूली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. पूरी प्रक्रिया धनबाद कोर्ट के आदेश के आलोक में संपन्न कराई गई. इस दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में घर की संपत्तियों का आकलन कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई.


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान लंबे समय से फरार चल रहा है. उसके खिलाफ धनबाद के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, धमकी, फायरिंग, आपराधिक षड्यंत्र व संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं. लगातार समन व नोटिस जारी होने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की-जप्ती का आदेश जारी किया था. पुलिस के अनुसार, कानून से बचने के लिए प्रिंस खान लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा है. उसके खिलाफ पहले भी कई बार छापेमारी व संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा चुकी है.

 


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वह सोशल मीडिया व इंटरनेट कॉलिंग के जरिए अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है और रंगदारी तथा धमकी जैसे मामलों को अंजाम दिलाने की कोशिश करता है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि उसके करीबी सहयोगियों, शूटरों व आर्थिक मदद पहुंचाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है. पिछले कुछ महीनों में प्रिंस खान गिरोह से जुड़े कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि गिरोह की आर्थिक और आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह ध्वस्त करने के उद्देश्य से अभियान तेज कर दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही