Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई. मनोरोग विभाग में इलाज करा रहे एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई. मनोरोग विभाग में इलाज करा रहे एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि विवेक कुमार नशे की लत से परेशान था और उसे इलाज के लिए रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसने अस्पताल परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मरीज ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही