Search

 
 
 

Saraikela News : कुचाई में ग्रामीणों के बीच पहुंचे SSB कमांडेंट, पानी-सड़क समेत कई समस्याएं सुनीं

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया. 26वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार और उप कमांडेंट शक्ति सिंह ने लुदीबेरा और बुरुहातु गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया. 26वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार और उप कमांडेंट शक्ति सिंह ने लुदीबेरा और बुरुहातु गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं.

 

बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, सड़क की खराब स्थिति और रोजगार के अभाव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. लोगों ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में पानी की भारी किल्लत हो जाती है और उन्हें पहाड़ी के नीचे स्थित पारंपरिक जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है.

 

कमांडेंट शाश्वत कुमार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और जागरूक रहने की अपील भी की.

 

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बल सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की भलाई और क्षेत्र के विकास के लिए भी लगातार काम कर रहा है. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही