Search

मकान खरीद घोटाले में सीबीआई ने छठा आरोप पत्र दायर किया

Ranchi/Delhi: सीबीआई ने मकान खरीद घोटाले में मेसर्स शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. मकान खरीद घोटाले में सीबीआई द्वारा दायर किया जाने वाला यह छठा आरोप पत्र है. इसमें शुभकामना बिल्डटेक पर नोएडा में मकान खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है.
 
इससे पहले सीबीआई पांच बिल्डरों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआई दिल्ली ने बिल्डरों द्वारा मकान खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में 50 मामले दर्ज कर जांच कर रही है. सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अलग-अलग राज्यों में बिल्डरों द्वारा की गयी धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल हैं.

सीबीआई ने आठ अप्रैल को मेसर्स शुभकामना बिल्डटेक और उसके निदेशकों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया. इसमें कंपनी पर नोएडा में ग्राहकों और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचान के आरोप लगाया गया है. सीबीआई ने इससे पहले मकान खरीद घोटाले में जिन कंपनियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है उसमे मेसर्स रुद्रा बिल्डवेल कंस्ट्रक्शन, मेसर्स ड्रीम प्रोकॉन, मेसर्स जेपी इंफ्राटेक, सीएचडी डेवलपर्स और मेसर्स एवीजे डेवलपर्स के निदेशकों का नाम शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही