Search

 
 
 

Dhanbad News : जामाडोबा में बना 20 फीट गहरा गोफ, दहशत में लोग

Dhanbad News : स्थानीय सलीम, अनवर हुसैन, रिजवान और शमीम ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर छोटी गोफ बनी थी. इसकी सूचना संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई थी लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण अब गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया है.
 
जामाडोबा में 20 फिट गहरी गोफ
  • कुछ दिन पहले छोटी गोफ की दी गई थी सूचना, कार्रवाई नहीं होने का स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप

 Dhanbad News : झरिया के जामाडोबा बड़कीटांड़ में मोहम्मद सलीम के मकान के बगल में बुधवार को अचानक गोफ बन जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया. घटना की सूचना सलीम और स्थानीय निवासी ने टाटा कंपनी के अधिकारी को दी.जानकारी मिलते ही टाटा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू की.

 

 

स्थानीय सलीम, अनवर हुसैन, रिजवान और शमीम ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर छोटी गोफ बनी थी. इसकी सूचना संबंधित विभाग और अधिकारियों को दी गई थी लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी लापरवाही के कारण अब गोफ का आकार बढ़कर करीब 20 फीट हो गया है.

 

Uploaded Image

सलीम के मकान के बगल 20 फिट गहरा गोफ

 

गोफ के अचानक बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में करीब पांच हजार की आबादी रहती है.यदि समय रहते गोफ की भराई और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है.

 

Uploaded Image

तत्काल गोफ की भराई कराने की मांग की 

लोगों ने कहा कि कंपनी के बंद होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं किए जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने आशंका जताई कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कतरास-छाताबाद जैसी घटना सामने आ सकती है.

 

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और कंपनी प्रबंधन से तत्काल गोफ की भराई कराने, आसपास के क्षेत्र की जांच कराने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि इस क्षेत्र में आने-जाने के लिए कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है ऐसे में समस्या का जल्द समाधान बेहद जरूरी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही