- विचारों व सामाजिक योगदान को किया याद
Dhanbad News : शहीद मनिंद्र नाथ मंडल की 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी और स्थानीय लोग जुटे.
पुण्यतिथि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही. अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया.
वक्ताओं ने समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सामाजिक विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों का उल्लेख किया.समाजसेवियों और झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान
साथ ही समाज के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को भी सम्मानित की गई.
कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के विचारों और सामाजिक प्रतिबद्धता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. साथ ही समाज के लिए समर्पित भाव से काम करने वाले लोगों के योगदान को पहचान दिलाना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है.

