Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में अवैध हथियार के साथ 4 गिरफ्तार, 3 पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक गोलियां व चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते सिटी एसपी.

Dhanbad : धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक गोलियां व चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं.


जानकारी के अनुसार, झरिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसपी कॉलेज के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया.पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पास के एक घर में भी छापेमारी की जहां से एक अन्य युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. अभियान में पुलिस ने चारों को दबोच लिया.


 सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शनिवार को झरिया थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी योजना को विफल कर दिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही