Search

 
 
 

Dhanbad News :जिला परिषद की बैठक में हंगामा, जिप सदस्य इसराफिल लाला धरने पर बैठे

जिला परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को जिप अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में योजनाओं के शिलान्यास व जनप्रतिनिधियों की कथित उपेक्षा को लेकर जमकर हंगामा हुआ. स्थिति ऐसी बन गई कि जिप सदस्य इसराफिल लाला बैठक के बीच में ही धरने पर बैठ गए.
 
बैठक में हंगामा करते जिप सदस्य व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिला परिषद बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को जिप अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में योजनाओं के शिलान्यास व जनप्रतिनिधियों की कथित उपेक्षा को लेकर जमकर हंगामा हुआ. स्थिति ऐसी बन गई कि जिप सदस्य इसराफिल लाला बैठक के बीच में ही धरने पर बैठ गए.


बैठक में शुरुआत से ही माहौल गर्म रहा. धरने पर बैठे इसराफिल लाला ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य उप-केंद्र का शिलान्यास किया गया, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई. योजनाओं का शिलान्यास सांसद व विधायक द्वारा किया जा रहा है और क्षेत्र के जिप सदस्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है. मीना हेंब्रम ने भी इस मुद्दे का समर्थन किया. 

 


हंगामे के बीच जिला अभियंता ने योजनाओं का दोबारा शिलान्यास कराने और भविष्य में जनप्रतिनिधियों को सूचना देने का आश्वासन दिया. इसके बाद इसराफिल लाला ने धरना समाप्त किया. 


हंगामे के बावजूद बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. नवनिर्मित दुकानों के लिए जमानत राशि निर्धारित करने और उनकी नीलामी प्रक्रिया को स्वीकृति दी गई. इसके अलावा पहले से आवंटित दुकानों के किराए में 20 प्रतिशत वृद्धि करने व परिषद के राजस्व बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई. बैठक में डीडीसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही