Search

 
 
 

Dhanbad News : विवाद के बाद घर से निकले किशोर की ट्रेन से कटकर मौत

कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई. हावड़ा से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किशोर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया. मृतक की पहचान चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह जुनकुंदर सीएमडब्ल्यू कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शाव के रूप में हुई है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई. हावड़ा से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किशोर का शरीर क्षत-विक्षत हो गया. मृतक की पहचान चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह जुनकुंदर सीएमडब्ल्यू कॉलोनी निवासी सुदर्शन साव के पुत्र ओमप्रकाश शाव (16 वर्ष) के रूप में हुई है.

 


यह हादसा कुमारधुबी रेलवे स्टेशन की अप लाइन पर पोल संख्या 231 के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनशताब्दी एक्सप्रेस तेज रफ्तार से गुजर रही थी. इसी दौरान किशोर अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही कुमारधुबी जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार घरेलू विवाद के बाद ओमप्रकाश घर से निकला था. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही