Search

 
 
 

Political News : शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, शुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो पश्चिम बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान वे एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.
 

Ranchi : आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो पश्चिम बंगाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान वे एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक पल के साक्षी बने.

 

समारोह स्थल पर पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी ने स्वयं सुदेश महतो का आत्मीय स्वागत किया. सुदेश महतो ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

 

उन्होंने विश्वास जताया कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा और “नया बंगाल” के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा. शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही