Search

 
 
 

Deoghar News : मधुपुर में अमन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि बीते बुधवार को आमतला भेरवा स्थित सिंघानिया राइस मिल के समीप झाड़ियों से युवक अमन अंसारी का शव बरामद किया गया था. युवक की हत्या भोथरे हथियार से माकर कर की गयी थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर लिया.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद.

Deoghar : देवघर जेले के मधुपुर थाने की पुलिस ने बहुचर्चित अमन अंसारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. यह जानकारी मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को आमतला भेरवा स्थित सिंघानिया राइस मिल के समीप झाड़ियों से युवक का शव बरामद किया गया था. युवक की हत्या भोथरे हथियार से माकर कर की गयी थी. उसका चेहरा खून से लथपथ था. शव की पहचान बेलपाड़ा निवासी मो. अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र अमन अंसारी के रूप में हुई थी.


पिता के लिखित आवेदन पर मधुपुर थाना में कांड संख्या 96/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.  गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर लिया. वह नबी बक्स रोड कब्रिस्तान का रहने वाला है. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

 


एसडीपीओ ने बताया कि हत्या में एक अन्य आरोपी भी शामिल है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मोहम्मद फैजान के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन व घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं. छापेमारी टीम में मधुपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता, एसआई धर्मवीर भगत, अशोक कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही