Search

 
 
 

Deoghar News : महिला संप्रेक्षण गृह में युवती की मौत, प्रशासन ने जांच रिपोर्ट सौंपी

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चरकी पहाड़ी के पास बने महिला संप्रेक्षण गृह में एक युवती की मौत के मामले ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद गठित जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है.
 

Deoghar : देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित चरकी पहाड़ी के पास बने महिला संप्रेक्षण गृह में एक युवती की मौत के मामले ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद गठित जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है.

 

प्रशासनिक जांच से जुड़ी जिला कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि 5 मई को संप्रेक्षण गृह में रह रही श्रावणी कुमारी नामक युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

 

अधिकारियों के अनुसार, मृत युवती विशेष जरूरतों वाली बच्ची थी और पूर्व में रांची स्थित सीआईपी में भी उसका इलाज हो चुका था. मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा.

 

घटना के बाद जिला प्रशासन ने संप्रेक्षण गृह में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने का दावा किया है. बीमार और मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चियों की निगरानी बढ़ाई गई है और अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती की गई है. प्रशासन का कहना है कि वहां रह रहे बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एम्स और सदर अस्पताल में कराया जाता है.

 

बता दें कि पिछले कुछ समय में इसी संप्रेक्षण गृह में कई लड़कियों की मौत हो चुकी है. लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए अब पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तर पर होने की संभावना जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही