Search

 
 
 

Dhanbad News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,36,137 वादों का निष्पादन

Dhanbad News : जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं.
 
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व अन्य.
  • 1.66 अरब की परिसंपत्तियों का वितरण 

Dhanbad News : धनबाद के कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में शनिवार को डालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का उद्घाटन झालसा के अध्यक्ष सह झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. लोक अदालत में दोपहर तीन बजे तक कुल 4,36,137 वादों का निष्पादन किया गया. इस तरह कुल 15,67,25,20,215 रुपये का सेटेलमेंट किया गया. वहीं 1,66,34,63,000 रुपये की परिसंपत्तियों व नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया.

 

इसे भी पढ़ें

https://lagatar.in/serious-allegations-against-hazaribagh-dfo-shambhulal-yadav-demands-inqui 


समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं. नशे की लत केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है. 


नेशनल लोक अदालत के दौरान कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए 62 बच्चों को झालसा की शिशु योजना के तहत बीसीसीएल के सीएसआर से स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया. इन बच्चों को प्रतिवर्ष 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाएगी.


लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में मृत डॉ. श्याम सुंदर शाह की पत्नी को 1,41,33,932 रुपये व शमीमा बानो के पति की मृत्यु के मामले में 93,24,295 रुपये का मुआवजा दिलाया गया. इसके अलावा हाथियों से प्रभावित 19 लाभुकों के बीच 8,32,848 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई. समारोह में धनबाद डीसी आदित्य रंजन, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल समेत कई प्रशासनिक व न्यायिक पदाधिकारी, अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही