Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में 442 बेटिकट यात्री पकड़ाए, ₹2,73,060 वसूला जुर्माना

Dhanbad News: मेगा टिकट चेकिंग अभियान का असर स्टेशनों पर भी देखने को मिला. जांच के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई
 
टिकट चेक करते टीटीई.

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में गुरुवार को ट्रेनों व स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 442 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, उचित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल हैं. इनसे कुल 2,73,060 रुपये जुर्माना वसूला गया. 

 

इसे भी पढ़ें


मेगा टिकट चेकिंग अभियान का असर स्टेशनों पर भी देखने को मिला. जांच के दौरान अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई. रेल मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और ट्रेन में सफर करने से पहले टिकट जरूर लें. जिस श्रेणी का टिकट उसी श्रेणी में यात्रा करें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही