Search

 
 
 

Dhanbad News : मेगा टिकट चेकिंग में 713 ट्रेन यात्री पकड़ाए, 6.16 लाख वसूला जुर्माना

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.713 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 6,16,095 रुपये वसूले गए.
 
टिकट जांच करती टीटीई.

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट व अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई. कुल 713 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 6,16,095 रुपये वसूले गए.

 

इसे भी पढ़ें


टिकट जांच के दौरान यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने व टिकट में दर्ज श्रेणी के अनुरूप ही सफर करने की हिदायत दी गई. अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखी गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही