Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल ने गुरुवार को ट्रेनों और स्टेशनों पर मेगा टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे की टीमों ने कुल 902 यात्रियों को पकड़ा. उनसे कुल 7,50,000 रुपये जुर्माना वसूला गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, निर्धारित प्राधिकार के बिना सफर करने वाले और बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/resolution-against-mmdr-passed-in-jharkhand-legislative-assembly-hemant-says-centre-made-amendments-in-the-interest-of-businesspeople
चेकिंग टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की. इस कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मचा रहा. अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
