Search

 
 
 

Dhanbad News : निरसा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे हादसा, भारी केसिंग गिरने से मजदूर की मौत

एनएच-19 पर जितेसिया आउटसोर्सिंग कंपनी ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है. बुधवार को मजदूर हाईवा वाहन में भारी केसिंग लोड करने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे की भारी केसिंग सीधे अभिजीत मुर्मू के सीने पर गिर गई.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. भारी केसिंग मजदूर के सीने पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान रामकनाली निवासी अभिजीत मुर्मू के रूप में हुई है. घटना के बाद वहां  अफरा-तफरी मच गई.


जानकारी के अनुसार एनएच-19 पर जितेसिया आउटसोर्सिंग कंपनी ओवरब्रिज का निर्माण करा रही है. बुधवार को मजदूर हाईवा वाहन में भारी केसिंग लोड करने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे की भारी केसिंग सीधे अभिजीत मुर्मू के सीने पर गिर गई.


हादसे के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों और अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया.गंभीर रूप से घायल अभिजीत को आनन-फानन में इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मृतक के बड़े चाचा पन्ना लाल मुर्मू ने बताया कि मुआवजा व अन्य सहायता को लेकर आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी. फिलहाल मृतक का शव एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही