Search

 
 
 

Dhanbad News : करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान 39 वर्षीय टेकलाल मंडल के रूप में हुई है. परिजनों बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Dhanbad : धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के जीतपुर में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान 39 वर्षीय टेकलाल मंडल के रूप में हुई है. परिजनों बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.


जानकारी के अनुसार, घर के बाहर 220 वोल्ट का एलटी बिजली तार नीचे गिरा हुआ था. बुधवार सुबह जैसे ही टेकलाल मंडल घर से बाहर निकले वे अचानक उस तार की चपेट में आ गए. करंट लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और तड़पने लगे.


यह देख आसपास मौजूद लोग व परिजन दौड़े.काफी मशक्कत के बाद उन्हें बिजली तार से अलग किया गया. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. 
मृतक के भाई ने बताया कि बिजली का तार काफी देर से नीचे गिरा हुआ था, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई. यदि बिजली विभाग समय रहते कार्रवाई करता तो टेकलाल की जान बच सकती थी. परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.


बताया जा रहा है कि टेकलाल मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही