Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत पर NHRC से गुहार, चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन ने उठाए सवाल

Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल, (कोचिंग सह हॉस्टल) में 16 वर्षीय छात्र उदित राज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन की ओर से आयोग को आवेदन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है.

 

फाउंडेशन के सचिव वैद्यनाथ कुमार ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजे आवेदन में बताया है कि मृतक उदित राज तिलैया थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र पिछले एक महीने से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

 

आवेदन के अनुसार 3 मई की शाम करीब पांच बजे उदित का बड़ा भाई और भतीजा उससे मिलने हॉस्टल पहुंचे थे. उस दौरान छात्र ने कथित तौर पर प्रताड़ना की बात बताई थी. इसके करीब डेढ़ घंटे बाद हॉस्टल के एक छात्र ने परिजनों को फोन कर बताया कि उदित के साथ बड़ी घटना हो गई है. परिजन जब मौके पर पहुंचे तो छात्र का शव जमीन पर पड़ा मिला.

 

फाउंडेशन ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल परिसर में वाहन उपलब्ध होने के बावजूद छात्र को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की गई. आवेदन में संस्थान प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले को गंभीर लापरवाही और साजिश से जोड़कर जांच की मांग की गई है.

 

संगठन ने NHRC से मांग की है कि संस्थान की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, मुख्य आरोपी और हॉस्टल संचालकों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई हो, हॉस्टल में रह रहे अन्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनका बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज कराया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. इस मामले में आवेदन की प्रतिलिपि झारखंड के डीजीपी, एडीजी सीआईडी, बोकारो क्षेत्र के आईजी और कोडरमा एसपी को भी भेजी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही