Search

 
 
 

Dhanbad News : बांसजोड़ा गोलीकांड में जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिले सांसद चंद्रप्रकाश

बांसजोड़ा गोलीकांड में जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिलने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचे. चंद्रप्रकाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में धनबाद पुलिस व जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए.
 
अपने समर्थकों के साथ धनबाद जेल पहुंचे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी.

Dhanbad : धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा गोलीकांड में जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिलने गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बुधवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचे. उनके साथ आजसू के कई नेता व कार्यकर्ता भी थे. जेल में रजनी रवानी से मुलाकात के बाद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में धनबाद पुलिस व जिला प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए. 

 


उन्होंने आरोप लगाया कि बांसजोड़ा मामले में एकतरफा कार्रवाई की गई है. आजसू के नेताओं व कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया है. सांसद ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है और प्रशासन की कार्यशैली अंग्रेजी शासन जैसी प्रतीत हो रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक दोषियों की पहचान हो सके और किसी निर्दोष को सजा न मिले. कानून का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव में नहीं होना चाहिए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही