Search

 
 
 

Dhanbad News : धनसार की लड़की से दुष्कर्म का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विशेष जांच टीम (SIT) ने लड़की से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी लवकुश कुमार यादव को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Dhanbad : धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विशेष जांच टीम (SIT) ने मामले में फरार चल रहे आरोपी लवकुश कुमार यादव को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है. यह जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. 


उन्होंने बताया कि 4 मई की शाम धनसार थाना को सूचना मिली थी कि इलाके की एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. मामले में कांड संख्या 75/2026 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई. हालांकि उस समय वह अपने घर से फरार मिला.

 


टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन व गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया. इसके बाद पुलिस की टीम बिहार के नवादा गई. वहां रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा तुलसीबीघा गांव में छापेमारी कर आरोपी आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. वह धनसार के न्यू दिल्ली कॉलोनी निवासी सहदेव यादव का पुत्र है. छापेमारी टीम में धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही