Search

 
 
 

Giridih News : किशोरियों से देह व्यापार कराने के मामले में महिला समेत 3 गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि क्रांति देवी नामक महिला ने उन्हें डराकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला था. पुलिस ने उक्त महिला तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में क्रांति देवी, मो. तौफिक अंसारी व मुशरफ अंसारी शामिल हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी डॉ. बिमल कुमार व अन्य.

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने पचम्बा थाना क्षेत्र में सक्रिय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो इलाके में कुछ लड़कियों (किशोरियों) को डरा-धमकाकर व मारपीट कर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है. 

 

इसके बाद एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई. टीम बोड़ो स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी कर वहां से दो किशोरिया को बरामद किया. मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया. 

 

 


एसपी ने बताया कि पूछताछ में किशोरियों ने बताया कि क्रांति देवी नामक महिला ने उन्हें डराकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला था. इस मामले में पचम्बा थाना में कांड संख्या 52/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में क्रांति देवी, मो. तौफिक अंसारी व मुशरफ अंसारी शामिल हैं.


पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की ब्रेजा कार को भी जब्त किया है. छापेमारी टीम में डीएसपी आरके राणा, इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, दीपक कुमार, प्रभात कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही