Search

 
 
 

Giridih News : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकटांड़ गांव में भाजपा कार्यालय के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.
 

Giridih: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत चकटांड़ गांव में भाजपा कार्यालय के समीप रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई.

 

मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद इरफान अंसारी, पिता इसराइल अंसारी के रूप में हुई.घटना की जानकारी तत्काल पचम्बा थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पचम्बा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही