Search

 
 
 

Rims News :  लिफ्ट ऑपरेटरों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की दी जा रही विशेष ट्रेनिंग

रांची स्थित रिम्स में मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिफ्ट सुरक्षा के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. यह प्रशिक्षण 25 मई से शुरू हुआ है, जो 30 मई तक चलेगा.
 

Ranchi :   रांची स्थित रिम्स में मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिफ्ट सुरक्षा के लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. यह प्रशिक्षण 25 मई से शुरू हुआ है, जो 30 मई तक चलेगा.

 

रिम्स अस्पताल प्रशासन की देखरेख में आयोजित इस प्रशिक्षण में जॉनसन, ओटिस, कोने और आरोही कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञ लिफ्ट ऑपरेटरों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. अस्पताल परिसर में तकनीकी खराबी, बिजली कटने या अन्य कारणों से लिफ्ट रुकने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ऑपरेटरों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

प्रशिक्षण के दौरान लाइव मॉक ड्रिल के जरिए मैन्युअल रेस्क्यू ऑपरेशन और ब्रेक रिलीज की प्रक्रिया सिखाई जा रही है. ऑपरेटरों को यह भी बताया जा रहा है कि लिफ्ट में फंसे मरीजों और लोगों को कैसे शांत रखा जाए ताकि वे घबराहट का शिकार न हों.

 

रिम्स प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में कई गंभीर मरीज आते हैं, जिनके लिए लिफ्ट सुविधा बेहद जरूरी है. ऐसे में सभी ऑपरेटरों को 24 घंटे आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण रिम्स के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, ट्रॉमा सेंटर और मुख्य अस्पताल भवन समेत विभिन्न विंग्स में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही