Search

 
 
 

Ranchi News : रिम्स में पेयजल समस्या दूर करने की पहल, क्षतिग्रस्त फिल्टरों की मरम्मत शुरू

भीषण गर्मी के बीच रिम्स के मरीजों और उनके परिजनों के सामने उत्पन्न पेयजल समस्या को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में लगे खराब फिल्टरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.
 

Ranchi :   भीषण गर्मी के बीच रिम्स के मरीजों और उनके परिजनों के सामने उत्पन्न पेयजल समस्या को दूर करने के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है. अस्पताल प्रबंधन ने परिसर में लगे खराब फिल्टरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है.

 

बताया जाता है कि अस्पताल परिसर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर वाटर फिल्टर लगाए गए हैं. लेकिन कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसकी वजह से जलापूर्ति प्रभावित हुई है. ऐसे में रिम्स प्रबंधन से सीसीटीवी और सुरक्षा प्रहरियों के जरिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला लिया है.  

 

चिकित्सा अधीक्षक ने इस मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर सहयोग मांगा है. वहीं विशेषज्ञों की एक टीम ने फिल्टर मशीनों की तकनीकी स्थिति का आकलन भी किया है. रिम्स प्रबंधन का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है.

 

संस्थान ने कहा कि मरीजों की सुविधा, सुरक्षा और मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही