Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NEET-UG पेपर लीक : CBI ने डॉक्टर सहित दो को किया अरेस्ट, अब तक 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

Ranchi :  सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 (NEET-UG) पेपर लीक मामले में एक डॉक्टर और कोचिंग में फिजिक्स (Physics) पढ़ाने वाले टीचर को गिरफ्तार किया है. इसके बाद पेपर लीक मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 13 हो गयी है. सभी अभियुक्त महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किए गए हैं.

 

सीबीआई ने पेपर लीक मामले में लातूर से डॉक्टर मनोज सिरूरे और कोचिंग में पढ़ाने वाले तेजस हर्षद कुमार को गिरफ्तार किया है. हर्षद डॉक्टर अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी में फिजिक्स के टीचर हैं. जांच के दौरान केमेस्ट्री (Chemistry) के पेपर लीक में डॉक्टर मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका पायी गयी है. उसे NTA में Chemistry के पेपर को अंतिम रूप देने के लिए नियुक्त पीवी कुलकर्णी से Chemistry का पेपर मिला था.

 

डॉक्टर मनोज ने तीन छात्रों और कोचिंग संचालक के एक पुत्र को कुलकर्णी से Chemistry का पेपर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.  तेजस हर्षद कुमार ने मनीषा हविलदार से Physics का पेपर हासिल कर लीक कराया था. मनीषा हविलदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वह भी NTA में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त थी.

 

सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 49 ठिकानों पर छापा मारा है. छापेमारी के दौराम मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किये गये हैं. इसके अलावा कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में NTA में विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त लोगों के अलावा कोचिंग संचालक और पेपर लीक से जुड़े दूसरे अभियुक्त शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही