Search

 
 
 

Sport News : रांची की नीतू कुमारी बनी U18 Asia Cup 2026 में महिला अंपायर

जिले के हरदाग की रहने वाली नीतू कुमारी महतो ने झारखंड को गौरवान्वित किया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अंपायर के रूप में अपनी पहचान बनाई है.
 

Ranchi : जिले के हरदाग की रहने वाली नीतू कुमारी महतो ने झारखंड को गौरवान्वित किया है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अंपायर के रूप में अपनी पहचान बनाई है. वह झारखंड की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर बन गई हैं. नीतू 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगहारा में आयोजित U18 एशिया कप 2026 में अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगी.


नीतू का पूरा परिवार हॉकी से जुड़ा हुआ है.उनकी मां दुलारी टोपनो राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं और वर्तमान में कोच हैं. नीतू की शुरुआती कोच भी उनकी मां ही थीं. उनकी बहनें कंचन कुमारी और रानी कुमारी तथा भाई विजय महतो भी हॉकी खिलाड़ी हैं. दुलारी टोपनो की पूर्व शिष्या खिली कुमारी भी इसी एशिया कप में भारतीय टीम की गोलकीपर के रूप में खेल रही हैं.

 

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला सिंह ने कहा कि नीतू ने अपनी मेहनत और समर्पण से अंपायरिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर अन्य खिलाड़ियों के लिए नई राह दिखाई है. महासचिव विजय शंकर  सिंह ने उनकी उपलब्धि को झारखंड हॉकी के लिए गर्व का विषय बताया.


हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल और सचिव जंयत केरकेट्टा ने भी नीतू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.इससे पहले असरिता लकड़ा झारखंड की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर बन चुकी हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही