Search

 
 
 

Dhanbad News : मुखिया पर 9.30 लाख की ठगी का आरोप, थाने में शिकायत

निरसा थाना क्षेत्र की बैजना पंचायत के मुखिया अजय पासवान पर धोखाधड़ी व भयादोहन का गंभीर आरोप लगा है. पंचायत निवासी राजू भुइयां ने मुखिया पर कोर्ट, थाना और बच्चे के नाम पर एफडी कराने के बहाने 9 लाख 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है.
 
पीड़ित दंपती.

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र की बैजना पंचायत के मुखिया अजय पासवान पर धोखाधड़ी व भयादोहन का गंभीर आरोप लगा है. पंचायत निवासी राजू भुइयां ने मुखिया पर कोर्ट, थाना और बच्चे के नाम पर एफडी कराने के बहाने 9 लाख 30 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है. उन्होंने निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है.

 

इधर, मुखिया अजय पासवान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश और राजनीति से प्रेरित बताया है. कहा कि उन्होंने किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की और न ही किसी से पैसे का लेन-देन हुआ है. पीड़ित राजू भुइयां के अनुसार, यह मामला वर्ष 2024 से जुड़ा हुआ है. उनके पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार गहरे सदमे में था. आरोप है कि इसी दौरान मुखिया अजय पासवान ने सहानुभूति जताकर परिवार का विश्वास जीता और धीरे-धीरे आर्थिक दोहन शुरू कर दिया.

 


राजू भुइंया ने यह भी बताया कि बेटे की मौत के बाद उनकी पुत्रवधु ने दूसरी शादी कर ली. इसके बाद उनके पोते की कस्टडी को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा. आरोप है कि मुखिया ने ही कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर केस करवाया. बाद में अदालत ने बच्चे की कस्टडी दादा-दादी यानी राजू भुइंया और उनकी पत्नी को सौंप दी.


पीड़ित का आरोप है कि कोर्ट आदेश आने के बाद मुखिया ने थाना और कोर्ट के नाम पर पैसे की मांग शुरू कर दी. इतना ही नहीं, बच्चे के नाम पर एफडी कराने का भरोसा देकर करीब 6 लाख रुपये ले लिए. राजू भुइंया ने बताया कि जब उसने बैंक में हुई एफडी की रसीद मांगी तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ. आरोप लगाया कि उनसे जबरन बॉन्ड पेपर पर अंगूठा लगवाया गया. अब तक थाना के नाम पर करीब 80 हजार रुपये, कोर्ट के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपये व बच्चे के नाम पर एफडी कराने के बहाने 6 लाख रुपये यानी कुल 9 लाख 30 हजार रुपये लिए गए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही