Search

 
 
 

Dhanbad News : आजसू नेत्री रजनी रवानी को हत्या के झूठे केस में फंसाया गया- ढुल्लू महतो

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि लोयाबाद के बांसजोड़ा में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने वास्तविक अपराधियों की बजाय उन लोगों पर कार्रवाई की, जो अपराध व कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे.
 
आजसू नेत्री रजनी रवानी से मिलने धनबाद जेल जाते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो ने मंगलवार को धनबाद मंडल कारा जाकर जेल में बंद आजसू नेत्री रजनी रवानी से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. कहा कि रजनी रवानी को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो CBI जांच की मांग की जाएगी.


मीडिया से बातचीत में ढुल्लू महतो ने कहा कि लोयाबाद के बांसजोड़ा में हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने वास्तविक अपराधियों की बजाय उन लोगों पर कार्रवाई की, जो अपराध व कोयला चोरी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को हत्या के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया है. रजनी रवानी का दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोयाबाद थाना में आवेदन दिया था. आवेदन देने के बाद रजनी रवानी के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि गोली किसी और ने चलाई लेकिन हत्या का आरोप रजनी रवानी और उनके समर्थकों पर मढ़ दिया गया. कई समर्थकों को भी झूठे मामलों में फंसाया गया है.

 


उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना में जिन लोगों की मौत हुई या जो घायल हुए वे उसी समाज से आते हैं. फिर भी जलेश्वर महतो चुप हैं. जलेश्वर महतो को स्पष्ट करना चाहिए कि गोलीबारी और हिंसा में शामिल लोग उनके समर्थक हैं या नहीं. 


उन्होंने राज्य सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार में साहस है तो पूरे मामले की CBI जांच कराए. गौरतलब है कि पिछले दिनों लोयाबाद के बांसजोड़ा में आजसू समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जमकर मारपीट, लाठी-डंडे और गोलीबारी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजनी रवानी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही