Search

 
 
 

Dhanbad News : बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण का लिया प्रशिक्षण

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी.
 
मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस अधिकारी व जवान.

Dhanbad : बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ व दंगा नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया.


मॉक ड्रिल में विभिन्न प्रकार की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर जवानों को अभ्यास कराया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना या तनावपूर्ण स्थिति में तुरंत  प्रभावी कार्रवाई कर सकें. पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के इस्तेमाल, भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति, संवेदनशील हालात में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रदर्शन किया.

 


धनबाद पुलिस केंद्र आयोजित इस अभ्यास में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे. जवानों को यह भी बताया गया कि त्योहार के दौरान किस प्रकार सतर्कता बरतनी है और संवेदनशील इलाकों में किस तरह संयम और सतर्कता के साथ ड्यूटी करनी है. मौके पर मौजूद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी. त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), बाइक पेट्रोलिंग टीम व अतिरिक्त पुलिस बल को भी सक्रिय रखा गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही