Search

 
 
 

Ranchi : लंबे समय के बाद पहुंचा सप्लाई पानी, फिर भी अधिकांश घरों तक नहीं हो रही पर्याप्त आपूर्ति

शहर के वार्ड संख्या 15 में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. लंबे समय बाद सप्लाई पानी पहुंचा, इसके बावजूद अधिकांश घरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका. कई घरों के सिंटेक्स टैंकों तक पानी पहुंचा, जबकि बड़ी संख्या में परिवार अब भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब 50 घर हैं, लेकिन इनमें से केवल 8 से 10 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है.
 
Ranchi : शहर के वार्ड संख्या 15 में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है. लंबे समय बाद सप्लाई पानी पहुंचा, इसके बावजूद अधिकांश घरों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका. कई घरों के सिंटेक्स टैंकों तक पानी पहुंचा, जबकि बड़ी संख्या में परिवार अब भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब 50 घर हैं, लेकिन इनमें से केवल 8 से 10 घरों तक ही पानी पहुंच पा रहा है. 
धरना प्रदर्शन के बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई है. क्षेत्र में पानी को लेकर अब भी स्थिति गंभीर बनी हुई है. लंबे समय के बाद भी केवल एक बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है. लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. अधिकांश बोरिंग का पानी बंद हो चुकी है.
कई बोरिंग से पानी आना भी बंद हो गया है. बोरिंग से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण सिंटेक्स टैंकों को भरने में भी दिक्कत हो रही है. पानी भी बारिश की बूंद की तरह सिटेक्स में आ रही है. लोगों ने बताया कि सप्लाई पानी शुरू हुई, लेकिन समय पर बिजली नहीं रहने से कई घर पानी जमा नहीं कर सके.

 पुरानी पाइपलाइन से घरों तक पहुंच रहा है गंदा पानी

लोगों ने बताया कि वर्षों पुरानी पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है. जर्जर पाइपों के कारण घरों तक गंदा और दूषित पानी पहुंच रहा है. लोगों ने नगर निगम से पुरानी पाइपलाइन बदलकर नई पाइप बिछाने, नए कनेक्शन और मीटर लगाने की अपील की है. ताकि समय पर पानी का आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही