Search

 
 
 

Dhanbad News : टुंडी में पशु तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा, चोरी के मवेशी बरामद

टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह गांव में तीन दिनों से लापता मवेशियों की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध अहाते (बाउंड्री वॉल) के भीतर से बंधक बनाए गए मवेशियों को बरामद कराया. मौके से फर्जी नंबर प्लेट, वाहनों पर नंबर प्रिंट करने वाले सांचे और भारी मात्रा में पशु चारा मिला है.
 
जांच करने पहुंची पुलिस व बरामद चोरी गए मवेशी.

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी में पशु तस्करी बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह गांव में तीन दिनों से लापता मवेशियों की तलाश के दौरान ग्रामीणों ने एक संदिग्ध अहाते (बाउंड्री वॉल) के भीतर से बंधक बनाए गए मवेशियों को बरामद कराया. मौके से फर्जी नंबर प्लेट, वाहनों पर नंबर प्रिंट करने वाले सांचे और भारी मात्रा में पशु चारा मिला है.


ग्रामीणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि गांव के पास बने ऊंचे कंक्रीट वाले इस बंद परिसर में लंबे समय से पशुओं की तस्करी का कारोबार संचालित किया जा रहा था. तस्कर चोरी किए गए मवेशियों को यहां छिपाकर रखते थे और बाद में फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों के जरिए बाहर भेज देते थे.

 


जानकारी के अनुसार, लछुरायडीह गांव निवासी मीना देवी की एक गाय और रहमत अंसारी के दो बैल पिछले तीन दिनों से लापता थे. परिजन मवेशियों की तलाश कर रहे थे. मंगलवार को जब मीना देवी गांव के समीप स्थित उक्त परिसर के पास से गुजर रही थीं, तो उन्हें अंदर से मवेशियों की आवाज सुनाई दी. शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. बाउंड्री वॉल के मुख्य गेट पर ताला बंद था. इससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया और तत्काल इसकी सूचना टुंडी पुलिस को दी गई.


डीएसपी मुख्यालय-2 मोहम्मद नाजीर अख्तर, सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल व थाना प्रभारी उमा शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाउंड्री वॉल का ताला खोला गया.अंदर का दृश्य देखकर पुलिस और ग्रामीण हैरान रह गए. परिसर में मीना देवी की गाय और रहमत अंसारी के दोनों बैल पाए गए. परिसर के कमरों की तलाशी में कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई. पुलिस को वहां से कई फर्जी नंबर प्लेट, वाहनों पर नंबर अंकित करने वाले सांचे तथा बोरी में भरा भारी मात्रा में पशु चारा मिला.


अधिकारियों ने मीना देवी को उनकी गाय और रहमत अंसारी को उनके दोनों बैल सौंप दिए. पुलिस मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस संदिग्ध परिसर की चाबी गांव के ही रहने वाले खान दास नामक व्यक्ति के पास थी. घटना के बाद से वह घर में ताला बंद कर फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. डीएसपी मोहम्मद नाजीर अख्तर ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही