Search

 
 
 

khunti News : गोली मारकर युवक को किया घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में हेरमन होरो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खूंटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अपाचे बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
 
Khunti : कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में हेरमन होरो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में खूंटी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अपाचे बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
जानकारी के अनुसार 18 मई को पदमपुर गांव निवासी हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. घटना के बाद कर्रा थाना में मामला दर्ज किया गया. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 मई को पदमपुर निवासी राहुल मुण्डा उर्फ नंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए साथी रमेश तिर्की उर्फ रवि तिरू उर्फ सिपाही के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की. इसके बाद पुलिस ने रमेश तिर्की को भी गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान रमेश तिर्की की निशानदेही पर पदमपुर जंगल से गड्ढे में छिपाकर रखी गई एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल (JH01FV-3632) बरामद की गई. साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. अवैध हथियार और कारतूस बरामदगी को लेकर कर्रा थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस की इस कार्रवाई को खूंटी जिले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही