Search

 
 
 

Chaibasa News : सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी वलूसने पहुंचे दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

आनन्दपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी चाईबासा एसडीपीओ बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ बहामन टूटी.

Shambhu Kumar


Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने पहुंचे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी चाईबासा एसडीपीओ बहामन टूटी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी आनन्दपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए घूम रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित की गई. टीम बुरुईचिण्डा से गोयराबेड़ा जाने वाली कच्ची सड़क पर गोयराबेड़ा जंगल के पास पहुंची. पुलिस वाहन देख दो व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे. जवानों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों का नाम संजू भोगता (बेड़ाकुन्दुदा निवासी) व कृष्णा भोगता (कुदाहासदा निवासी) है.

 


पुलिक की तलाशी में संजू भोगता की कमर से एक देसी पिस्टल (मैगजीन सहित), चार जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस, 5 स्मार्टफोन और दो कीपैड मोबाइल बरामद हुए हैं.पिस्टल में एक जिंदा और एक मिस फायर कारतूस लगा था. वहीं, कृष्णा भोगता के पास से तीन जिंदा कारतूस और एक स्मार्ट फोन मिला है. संजू भोगता ने स्वीकार किया कि वह 9 फरवरी को रोबोकेरा में वैष्णवी इन्फ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के वाहनों को जलाने की घटना में भी शामिल था.इस संबंध में आनन्दपुर थाना कांड संख्या 04/26 दर्ज है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही